दरारें
जब से बेटी का फ़ोन आया है, वे बड़ी परेशान हैं |
“ये तो हद्द ही हो गई...विनोद जी ऐसा कैसे कर सकते हैं | माना हमारी नेहा थोड़ी मॉडर्न है पर है तो संस्कारी.....उनकी उसे मारने की हिम्मत कैसे हुई....!”
पतिदेव ने पत्नी को समझाते हुए कहा – “कोई बात नहीं नेहा की माँ, तुम भी थोड़ा सब्र से काम लो.... आखिरकार बेटी और दामाद का मामला है | तुम जा तो रही हो उसके पास....वहीँ जाकर पहले सारा मामला समझना और फिर उन्हें भी समझाना-बुझाना...सही राह दिखाकर आना | अभी दोनों की नई-नई ग्रहस्थी है |”
माँ जब बेटी के घर पहुंची तब तक सारी कहानी बदल चुकी थी | नव-दम्पति बड़े प्रेम-पूर्वक अपने घर के रंग-रोगन के बारे में बातचीत कर रहे थे | नेहा ने माँ को घर आया देख उनका स्वागत-सत्कार किया | माँ के बार-बार पूछने पर उसने पति के सामने ही बड़े ही संतुलित लहजे में रात के झगड़े के बारे में माँ को सब सच कह सुनाया | माँ ने भी स्थिति संभली देख बात को और तूल देना ठीक न समझा और शाम को ही अपने घर लौट जाना उचित समझा |
जाने से पहले माँ की नज़र सामने वाली दीवार पर पड़ी | उन्होंने उस दीवार पर कुछ दरारें देखीं | उसी वक्त उन्होंने बेटी और दामाद को बड़े प्यार से पास बुलाया और उस दीवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि - “बेटा, तुम लोगों का घर बहुत ही खूबसूरत है लेकिन इस दीवार पर कुछ दरारें हैं.....रंग-रोगन से पहले इन दरारों को भली प्रकार भरवा देना | अगर ये दरारें तुम लोगों ने सही समय पर नहीं भरवाईं तो यह दीवार ही कमज़ोर हो जाएगी | और अगर घर की एक दीवार भी कमज़ोर हो जाए तो, वो हलकी-सी ठोकर से भी ढह जाती है......फिर ऐसे घर के अन्दर किसी भी बाहर वाले के झांकते देर नहीं लगती |”
Adbhut....
जवाब देंहटाएंHume apni darare khud hi bharni hoti ha agar bhar wala koi aata ha to dararo k badhne me k chances bhot jyada hote ha
जवाब देंहटाएंसही कहा आपने सुनील जी
हटाएंवाह वाह आदरणीय रश्मि जी,
जवाब देंहटाएंदरारों के माध्यम से दीवार को प्रतीक बना कर जिस प्रकार आपने घर-गृहस्थी को सम्हालने और संवारने का महती सन्देश दिया है . वह निसन्देह अपने मकसद में पूरा पूरा काम कर रहा है . दरारें दीवार में हों या दिलों में, वक्त रहते ही भर देनी चाहिए, इसी में समझदारी है .
इस श्रेष्ठ रचना के लिए आपको अभिनन्दन !
पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
हटाएंthanks
जवाब देंहटाएंaapne word verification ka jhanjhat khatm kar diya
मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी,आपने ही सिखाया :) शुक्रिया
हटाएंveryyyy apt and nice.....
जवाब देंहटाएं